कलयुगी बेटे ने पहले बाप की हत्या की और शव को घर में ही दफना दिया, ऐसे खुला राज
7/8/2022 5:34:15 PM
बलौदाबाजार (अशोक टंडन): इंसानियत और मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सगे बेटे ने ही अपने बुजुर्ग पिता की हत्या कर घर के बॉडी में दफना दिया। जिसका चश्मदीद गवाह कोई और नहीं मृतक का नाती और आरोपी का 6 साल का बेटा नागेश था। आरोपी नागेश ने परिजनों सहित पुलिस को बताया कि उसका पिता ने पहले उसके दादा को मारा फिर घर के ही बॉडी को गड्ढे में डालकर मिट्टी और ईट से दफ्न कर दिया। घटना लवन चौकी के ग्राम सिंघारी का हैं।
शराब और गांजे का आदी था आरोपी
दरअसल ग्राम सिंघारी निवासी आरोपी नरसिंह, आदतन शराब और गांजे का आदी था, जो बुजुर्ग पिता को पसंद नहीं था। जिसके चलते घर में आए दिन विवाद होता था। जिसके बाद आरोपी बेटे ने घर में रखे खाट के लकड़ी से मार मारकर पिता की हत्या कर दी और सबूत छुपाने के लिए शव को घर में दफन कर दिया।
नाती ने खोला दादा की हत्या का राज
पूरी घटना को आरोपी का 6 साल का बेटा देख चुका था। जिसे बाद में परिजनों के घर आने में बताया। घटना की जानकारी लवन थाना पुलिस को लगते ही घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। 6 साल के मासूम ने पुलिस को बताया कि दादा को उसके पिता ने दफन किया है।