सोनिया गांधी का MP कांग्रेस को सख्त निर्देश- जल्द मतभेद सुलझाएं

9/6/2019 11:06:36 AM

भोपाल: मध्यप्रदेश में काग्रेस के बीच बढ़ते मतभेदों के चलते कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने मध्य प्रदेश इकाई के सभी गुटों को सख्त निर्देश दिया है। सोनिया गांधी ने कहा है कि वे अपने मतभेदों को सुलझाएं और एक-दूसरे के विरुद्ध सार्वजनिक बयान देने से बचें।



दरअसल, मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से वन मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच जारी बयानबाजी से कांग्रेस पार्टी की काफी किरकिरी हुई है। वहीं दूसरी ओर ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों द्वारा उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। सिंधिया के समर्थक और कमलनाथ सरकार के कुछ मंत्री राज्य में बैनर और पोस्टर लगाकर उनके लिए प्रचार कर रहे थे। कई विधायकों ने कमलानथ के नेृतत्व वाली सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे।  
वहीं सोनिया गांधी के निर्देश का असर भी दिखने लगा है। सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने वाले पोस्टर जो राजधानी भोपाल में लगे थे उसे हटा दिया गया है।



कमलनाथ ने की बैठक
इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राजनीतिक मामलों की एक कैबिनेट उप समिति की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वन मंत्री उमंग सिंघार भी मौजूद थे। बैठक के बाद मंत्रियों ने कांग्रेस नेताओं में चल रहे मतभेद पर बयान देने से इनकार कर दिया।

meena

This news is Edited By meena