सोनिया गांधी का शपथ ग्रहण में आना हमारे लिए सौभाग्य की बात- सुरेश पचौरी

12/15/2018 4:58:48 PM

भोपाल: प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की ताजपोशी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। 17 दिसंबर को राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में कमलनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस समारोह में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल होंगे। इनके अलावा सपा से अखिलेश और बसपा से मायावती भी इस शपथ समारोह में शामिल हो सकते हैं। 

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने को लेकर सुरेश पचौरी ने कहा कि, सोनिया गांधी का आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। कमलनाथ एक बेहतरीन मुख्यमंत्री साबित होंगे। 

बता दें कि, शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इसमें मायावती, अखिलेश यादव, ममता बैनर्जी, चंद्रबाबू नायडू और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हो सकते हैं। कमलनाथ भोपाल के जंबूरी मैदान में 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar