वोट डालने के तुरंत बाद थमी 80 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता की सांसे

11/28/2018 3:59:38 PM

रतलाम: MP में आज चुनाव का महापर्व है। प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव किया जा रहा है। इस चुनावी माहौल में कहीं कार्यकर्ता भिड़ रहे हैं, तो कहीं लोग चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। वहीं रतलाम जिले में एक एक बुजुर्ग अपनी सांसे थमने से पहले मतदान किया और तुरंत बाद दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार नामली तहसील के सेमलिया गांव के मतदान केंद्र क्रमांक- 40 पर 80 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता की मतदान के ठीक बाद मौत हो गई। मृतक का नाम नाथूराम है। चौंकाने वाली बात यह है कि बीमार होने के बावजूद वे मतदान के लिए पहुंचे थे। 



एक सौ दस वर्षीय वृद्ध ने किया मतदान 
वहीं रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आज एक सौ दस वर्षीय वृद्ध ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया। ग्राम बिंजाखेडी निवासी एक सौ दस वर्षीय वृद्ध हेमराज पांचाल ने बिंजाखेडी के मतदान क्रमांक 159 पर दोपहर करीब एक बजे मतदान किया। बुजुर्ग वोटर को व्हील चेयर पर बैठाकर वोट देने के लिए लाया गया। पांचाल संभवत: पूरे जिले में सर्वाधिक आयु वाले मतदाता हैं।


 

suman

This news is suman