जल्द बनेगा राम मंदिर हम सब साक्षी होंगे- साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

8/30/2019 1:20:39 PM

भोपाल: अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा एक बार फिर से चर्चा में हैं।  इस बार अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर मुद्दा उठाया है। साध्वी प्रज्ञा राजधानी के टीटी नगर स्थित मां वैष्णो धाम आदर्श नवदुर्गा मंदिर में चल रही राम कथा सुनने के लिए पहुंची थी। जहां कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि "जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब राम मंदिर भी जल्द ही बन जाएगा।"



भारत देश में बार-बार जन्म लेना चाहती हूं
सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने खुद को देशभक्त बताते हुए कहा कि देश के लिए वो कुछ भी करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मोक्ष नहीं चाहिए वह बार-बार भारत में जन्म लेना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि "मैं ईश्वर से केवल यही कहती हूं कि मुझें मोक्ष मत देना, मुझें तो हर बार इसी भारत में जन्म देना। ताकि मैं हर बार इस देश के लिए जिऊ और इसी देश के लिए मर सकूं." साध्वी ने कहा कि जब तक श्रीराम का भव्य मंदिर नहीं बन जाता तब तक उन्हें कुछ होने की आशा भी नहीं है।अब राम मंदिर बन जाएगा तो फिर वे आनंद से जीवन जिएंगी।



राम मंदिर जल्द बनेगा और सब इसके साक्षी होंगे
साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि "अब सभी को विश्वास हो गया होगा कि भारत देश अखंड है। देश में अनुच्छेद 370 हटा दी गई है। अब भव्य राम मंदिर बनेगा और हम सब उसके साक्षी होंगे।"

meena

This news is Edited By meena