जिले में नेताओं के आगमन पर उन्हें काले झंडे दिखाएगा 'सपाक्स'

9/11/2018 1:19:41 PM

सागर : सपाक्स ने SC/ST एक्ट में किए गए संशोधन के विरोध में भाजपा व कांग्रेस के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के सागर आगमन पर उन्हें काले झंडे दिखाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय तिली में आयोजित हुई बैठक में लिया गया। इस दौरान संयोजक कपिल कुमार दुबे ने बताया कि एट्रोसिटी एक्ट को लेकर सपाक्स की रणनीति तय की गई है। तय किया गया है कि भाजपा और कांग्रेस सहित किसी भी राजनैतिक दल का जो भी नेता सागर आएगा सपाक्स उसे काले झंडे दिखाएगा।
जिलाध्यक्ष कपिल स्वामी ने कहा कि सवर्ण एवं पिछड़ा वर्ग को इन राजनैतिक दलों के प्रलोभन से बचाने के लिए एवं इनकी सभाओं की भीड़ का हिस्सा बनने से रोकने के लिए जागरूकता अभियान प्रारंभ किया जाएगा। सपाक्स के जिलाध्यक्ष कपिल स्वामी ने यह प्रस्ताव रखा कि आने वाले विधानसभा तथा लोकसभा चुनावों में दोनों ही दल सवर्ण समाज को अपने पाले में लेने के लिए गुमराह करने वाली घोषणाएं करेंगे। इनसे सभी सवर्ण लोगों को बचाने के लिए पूरे जिले में जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। 
 

suman

This news is suman