रफ्तार का कहर, खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो कार, 8 घायल

6/6/2021 8:35:22 AM

पन्ना(टाइगर खान): पन्ना जिले में तेज रफ्तार बोलेरो कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार लगभग 8 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर अमानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पन्ना रेफर किया गया। हादसे अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सप्तईया टेडीधार के पास हादसा हुआ। सिमरिया (गुलाब सिंह) गांव से हिनोता ग्राम बारात में जाते वक्त हादसा हुआ।

meena

This news is Content Writer meena