कार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बस पलटी, 3 की मौत, कई घायल

1/15/2023 2:28:41 PM

खरगोन(वाजिद खान) : मध्य प्रदेश इंदौर इच्छापुर हाईवे अब किलर हाईवे होता जा रहा है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। रविवार सुबह भी हाईवे पर एक कार को बचाने के चक्कर में तेज गति से चल रही बस पलट गई। बस में लगभग 60 लोग सवार थे। जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं दर्जनों लोग घायल हैं। बस में सवार लोगों के अनुसार उन्होंने ड्राइवर से बस को ठीक गति में चलाने के लिए मिन्नतें भी की लेकिन ड्राइवर ने उनकी बात  नहीं सुनी। हादसे के बाद बस रोड़ से 7 से 8 फिट नीचे उतार गई। बस के पहिये हवा में थे और छत जमीन पर। बता दे कि इंदौर से खंडवा के लिए पांच 5 मिनट के अंतराल से बसें चलाई जा रही है। बस ड्राइवर  अपना टाइम मैनेज करने के लिए बस को तेज गति और लापरवाही से चलाते हैं। जिसके चलते या दुर्घटनाएं घट रही है।

इंदौर से खंडवा जा आ रही बस इंदौर इच्छापुर हाईवे के ग्राम बागफल के पास पलट गई। बस तेज गति से जा रही थी, रास्ते में एक कार को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मार दिया। जिसके चलते पूरी बस पलटी खा गई। बस में 60 से 70 तक के लोग सवार बताए जा रहे हैं। बस पलटी खाने के बाद 2 लोगों की मौत हो गई। वही 1 दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को स्थानीय लोगों और 108 की मदद से बड़वाह के शासकीय अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।

बस में सवार एक यात्री ने बताया कि बस ड्राइवर तेज गति से बस चला रहा था। उसे बार-बार गति कम करने के लिए भी कहा गया। लेकिन उसने उनकी नहीं सुनी। सामने से आ रही कार को बचाने के लिए ड्राइवर ने तेज गति से जा रही बस को अचानक ब्रेक मार दिया। जिससे बस पलट गई। बस पलटने से बस के पहिए हवा में घूम गए वही छत जमीन पर टिकने से बस दब गई। दुर्घटना के बाद चारों तरफ चीखें गूंजने लगी। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस और पुलिस को मदद के लिए बुलाया जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

meena

This news is Content Writer meena