पुलिया से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 बैंक कर्मचारियों की मौत, 2 घायल

10/9/2021 11:11:08 AM

खरगोन(ओम रामनेकर): महू मण्डलेश्वर मार्ग पर जाम गेट के समीप शुक्रवार देर रात को एक कार पुलिया से जा टकराई। जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है। दो ने घटनास्थल पर दम तोड़ा दिया,  जबकि तीसरे शख्स की मौत इंदौर अस्पताल ले जाते समय हुई है। मण्डलेश्वर टीआई सन्तोष कैथवास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों मृतक एसबीआई बैंक के कर्मचारी थे, जो रात को इंदौर से वापस मंडलेश्वर की ओर आ रहे थे। मरने वालों में कसरावद, महेष्वर ओर एक करही निवासी बताया जा रहा है।
मृतक खरगोन जिले के बैंकों में पदस्थ
1. चंडीगढ़ पंजाब से विपिन कुमार निवासी, जो करही एसबीआई बैंक में कार्यरत था।
2. हिमाचल से सूरज कुमार निवासी, कसरावद एसबीआई बैंक में कार्यरत था।
3. हिमाचल से अक्षित महेश्वर में एसबीआई बैंक में कार्यरत।
दो घायल
इंदौर के सेल्बी अस्पताल में भर्ती अभिनव महेश्वर sbi और इनका रिस्तेदार गंभीर रुप से घायल हुए हैं।

meena

This news is Content Writer meena