Punjab Kesari MP ads

तेज रफ्तार जिप्सी ने बारातियों को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

Sunday, Nov 24, 2024-11:41 PM (IST)

खजुराहो। मध्यप्रदेश के खजुराहो जिले में एक तेज रफ्तार जिप्सी ने बारातियों को टक्कर मार दी। इस घटना में एक की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। यह  घटना होटल प्लाजा के पास की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात उत्तरप्रदेश के महोबा जिले के पनवाड़ी से बारात आई थी।

तेज रफ्तार जिप्सी ने पीछे से बारातियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाराती की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जिप्सी खजुराहो की है, जिसे राहुल अनुरागी चला रहा था।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ उमराव सिंह से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे के आसपास तीन लोगों को गंभीर रूप में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसमें किशोरी लाल श्रीवास की मौत हो गई है। वहीं जयन्त श्रीवास नाम के व्यक्ति का उपचार जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News