दमोह में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम

2/15/2022 9:58:35 AM

दमोह (इम्तियाज चिश्ती): कुंडलपुर में ध्वजारोहण के साथ पंचकल्याणक महोत्सव शुरू हो गया है। सिद्ध क्षेत्र कुण्डलपुर इस समय भक्तों के लिए आस्था का केन्द्र बना हुआ है। जिसके तहत देश भर से श्रद्धालु कुंडलपुर पहुच रहे हैं। जैन तीर्थ स्थल कुंडलपुर में बड़े बाबा मंदिर निर्माण को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। 16 फरवरी से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू होने जा रहा है। 

पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर धूम 

दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंघई ने बताया कि दमोह के जैन तीर्थ स्थल कुंडलपुर में बड़े बाबा मंदिर निर्माण के अवसर पर आचार्य भगवान विद्यासागर महाराज के विशाल संघ के सानिध्य में 16 फरवरी से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। जिसके पहले भी धूमधाम से विशाल कलश यात्रा निकाली गई थी। जिसमें 1008 कलशों के साथ महिलाएं शामिल हुई थी। कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। यहां पर राजस्थान के पाटनी परिवार को पहली बार ध्वजारोहण करने का अवसर मिला। इस अवसर पर आचार्य विद्यासागर महाराज का संघ सहित सानिध्य प्राप्त हुआ। 15 फरवरी को शक्ली करण की क्रिया होगी। इसके साथ ही 16 फरवरी से पंचकल्याणक प्रारंभ हो जाएंगा। 

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News