राज्य निर्वाचन आयुक्त आर परशुराम ने दिया इस्तीफा, अब संभालेंगे ये जिम्मेदारी

12/27/2018 5:42:39 PM

भोपाल: प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त आर परशुराम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब सरकार ने उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी इंस्ट्यूट ऑफ गुड गर्वनेस एंड पॉलिसी एनालिसिस का महानिदेश बनाया है। शासन की ओर से नई नियुक्ति के संबंध में आदेश भी जारी किए जा चुके हैं। अब राजभवन से राज्य निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफा मंजूर होने के बाद ही वे नई जिम्मेदारी ग्रहण करेंगे। 

सूत्रों से पता चला है कि उन्हें तीन साल के लिए पदस्थ किया गया था। परशुराम का नाम बेहतर अफसरों में गिना जाता है। वे शिवराज सरकार के कार्यकाल में मुख्य सचिव पद पर रहे और उन्हें छह माह का एक्सटेंशन भी मिला था। इसके बाद परशुराम को राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया। वहीं अब निर्वाचन आयुक्त के लिए मुख्य सचिव बीपी सिंह का नाम आगे चल रहा है।

 

परशुराम को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज ही कैबिनेट की बैठक में प्रशस्ति पत्र भेंट किया। कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'आज कैबिनेट की बैठक में मुख्य सचिव बी पी सिंह को प्रशस्तिपत्र भेंट किया। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कैबिनेट ने सराहना की और उनके सुखद, सुदीर्घ जीवन की कामना की।  सिंह की यह अंतिम कैबिनेट बैठक है। वह 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।'

Vikas kumar

This news is Vikas kumar