निकाय चुनाव नतीजों के बीच प्रदेशाध्यक्ष VD शर्मा का बड़ा बयान, कही ये बात

7/17/2022 4:16:27 PM

भोपाल(विवान तिवारी): मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव परिणाम में बीजेपी ने प्रदेश भर में परचम लहराया है। इसी बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इन चुनाव के परिणाम देख कर मुझे गर्व होता है, जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बूथ बूथ पर मेहनत की बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए, बूथ समिति, पन्ना प्रमुख से लेकर पन्ना समिति तक के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है कि आज मध्य प्रदेश के अंदर नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में ऐतिहासिक बहुमत भारतीय जनता पार्टी को मिला है।

सभी कार्यकर्ताओं को तो बधाई देता हूं, साथ में मध्य प्रदेश के उन सभी मतदाता भाई बहनों का भी धन्यवाद जिन्होंने बीजेपी को अपार समर्थन दिया है। इसके लिए उनको भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व है। हम सब मिलकर उस जिम्मेदारी को जनता के प्रति ज्यादा जवाबदेह बनकर काम करेंगे। यह जो जीत है संगठन तंत्र की मजबूती,  कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, हमारी नेतृत्व के प्रति जनता का विश्वास का आधार है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की गरीब कल्याण की जो योजनाएं है उन गरीबों का जीवन स्तर बदलने का जो अभियान इस देश में भारतीय जनता पार्टी ने लिया है। वह दिखाई देता है।

meena

This news is Content Writer meena