प्रदेश मे पड़ रही कड़ाके की ठंड, अभी भी कई जिलों में शीतलहर चलने की आशंका

1/5/2019 1:37:08 PM

भोपाल: प्रदेश में तीन से चार दिन और कड़ाके की ठंड का असर रह सकता है। कश्मीर में इस बार सबसे ज्यादा बर्फबारी हुई है। जिसके कारण उत्तर भारत से आने वाली शीतलहरों के कारण मध्यप्रदेश के कई जिलों में अभी भी ठंड का असर देखा जा सकता है। वहीं प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी कड़ाके की ठंट जारी है। 



प्रदेश की राजधानी भोपाल में रात के तापमान में 1.2 डिग्री तक की गिरावट पाई गई। भोपाल में रात का तापमान 9.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में भी शीतलहर अभी भी चल रही है। ऐसा ही कुछ हाल महाकाल नगरी उज्जैन का है जहां दिन में तो ठंड का खासा असर नहीं हा लेकिन शाम होते ही यहां भी ठंड का असर देखा जा रहा है। 




इन जिलों में पड़ रही है कड़ाके की ठंड 
प्रदेश की राजधानी भोपाल के अलावा उज्जैन, ग्वालियर, गुना, छतरपुर, रीवा, सागर, सीधी, सतना, मंडला, जबलपुर, डिंडौरी और शिवपुरी में भी उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं का असर देखा जा सकता है। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar