लापता विधायक रघुराज कंषाना का अभी तक कोई सुराग, चिंता में कांग्रेस
3/9/2020 9:53:39 AM
मुरैना: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में राजनीतिक उठापटक के बीच लापता हुए मुरैना(Morena) विधायक रघुराज कंषाना (MLA Raghuraj Kanshana)का अभी तक कोई पता नहीं है। उनके परिजन व समर्थकों का कहना है कि उन्हें भी कंसाना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
इस संबंध में विधायक के बड़े भाई संजीव उर्फ बंगाली कंंषाना से फोन पर जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने कहा कि वे खुद फरीदाबाद में हैं और विधायक को तलाशने के लिए आए हैं। विधायक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। रविवार को तो उनका पता नहीं चला है। यदि रात तक उनका पता नहीं चलता है तो वे सोमवार को पुलिस में शिकायत करेंगे। संजीव कंषाना के मुताबिक भाजपा के किसी भी व्यक्ति ने उनसे संपर्क नहीं किया है।
बताया जा रहा है कि विधायक कंसाना के भाई की कहना यह भी है कि उनके रघुनाथ कंसाना की कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से बात हुई है। जब उनसे पूछा गया कि दिग्विजय सिंह से क्या बात हुई तो उन्होंने ज्यादा कुछ कहने से इंकार कर दिया। इधर विधायक के यूं गायब होने से राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म कयास लगाए जा रहे हैं कि वे बेंगलुरु में हो सकते हैं क्योंकि उनके साथ गायब हुए निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा बेंगलुरु में ही थे और दिल्ली के रास्ते भोपाल आ गए थे। कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल भी इसी तरह वापस आए।