ममता की मिसाल है यह कुतिया, बंदर के बच्चे को गोद लेकर निभा रही मां का फर्ज

3/9/2019 6:22:54 PM

होशंगाबाद: कहते है की इंसान हो या जानवर मां की ममता एक समान ही होती है ऐसा ही एक मामला होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा के ग्राम कांसखेड़ी में सामने आया है। जहां एक नन्हे बंदर और कुतिया का एक साथ रहना स्थानीय लोगों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
 



इतना ही नहीं, स्थानीय लोगों का तो यह भी कहना है कि बन्दर के बच्चे की देखभाल कुतिया कर रही है। ये कुतिया सारा समय नन्हे बंदर को अपने साथ रखती है और उसे अपना दूध भी पिलाती है। गांव वासियों के अनुसार ये बंदर जन्म के बाद अकेला भटक रहा था। तभी कुछ अवारा कुत्‍ते इसके पीछे पड़े तो इसी कुतिया ने उसे बचाया। तब से वह कुतिया के साथ ही रह रहा है। अलग-अलग प्रजाति होने के बावजूद यह कुतिया और बंदर दोनों एक दूसरे के पूरक है और मानवता के लिए प्यार और स्नेह का जीता जागता उदाहरण है।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR