किसानों की फसल बीमा राशि को लेकर धरना, कहा- सूची में किया गया फेरबदल

2/21/2022 3:47:04 PM

शमशाबाद(धर्मेंद्र प्रजापति): कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सिन्धु विक्रम सिंह के नेतृत्व में विदिशा विधायक शशांक भार्गव सहित जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता द्वारा क्षेत्र के किसानों के समर्थन में फसल बीमा राशि के भुगतान के विरोध में महानीम चौराहे पर सांकेतिक चक्काजाम कर धरना दिया और तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों की फसल बीमा राशि का तुरंत भुगतान करने के साथ अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित किसानों द्वारा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया गया है। वही विदिशा विधायक शशांक भार्गव में वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को शकुनि मामा बताकर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है कांग्रेस नेता सिंघु विक्रम सिंह ने बीमा के नाम पर किसानों के साथ भाजपा सरकार ने छलावा किया जनता इसे माफ नहीं करेगी।

PunjabKesari
 

दरअसल, सरकार द्वारा दिया गया फसल बीमा राशि का किसानों को भुगतान ना करके बैंक द्वारा कर्ज में काटा जा रहा है जिसका किसान सहित कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध कर रही है। उसी को लेकर आज शमशाबाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिंधु विक्रम सिंह के नेतृत्व में किसानों की मांगों को लेकर महानीम चौराहे पर धरना प्रदर्शन चक्का जाम कर ज्ञापन सौपा है। सैकड़ों की संख्या में मौजूद किसानों में अभी काफी आक्रोश देखा गया कुछ किसानों से बात की तो उन्होंने भी बताया कि उनको उनके नुस्कान के मुताबिक बिमा नहीं मिला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News