हाउस कीपर को बंधक बनाकर छात्र ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

3/23/2019 3:21:41 PM

भोपाल: जिले के पिपलानी थाना क्षेत्र के इलाके में अपराध का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपने घर में काम करने वाली युवती को अपनी हवश का शिकार बनाया। इतना ही नहीं युवती के विरोध करने पर उसे बंधक बना कर रखा। शुक्रवार को किसी तरह युवक की पकड़ से भागी युवती ने परिजनों के साथ थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।



जानकारी के अनुसार, सेक्टर इंद्रपुरी में रहने वाला अमन सिंह कौरव यहां पढ़ाई करने आया था। पीड़िता उसके घर में हाउस कीपर का काम करती थी। करीब सात महीने पहले आरोपी अमन सिंह कौरव ने अपने कमरे में उससे दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म की घटना के बाद से पीड़िता ने अमन के घर जाना बंद कर दिया था। युवक से .यह बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने युवती से बहला लेने की सोची। एक दिन वह रास्ते में युवती से मिला और जबरन अपने घर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। युवती आरोपी के चंगुल से शुक्रवार को छूटकर अपने घर पहुंची थी, वहां परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर पिपलानी थाने पहुंचे थे, वहां शिकायत की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जल्द उसकी गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR