500 मीटर तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे छात्र-छात्राएं, दिया सद्भावना का संदेश

1/25/2019 7:03:20 PM

रीवा: कॉलेज चौरहा स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्व्रारा तिरंगा यात्रा निकली गई। जिसमें सैकड़ों की तादाद में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत रीवा के स्वामी विवेकानंद पार्क से की गई। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस विवेकानंद पार्क पर समाप्त हुई।



जानकारी के अनुसार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्व्रारा शान्ति सद्भावना के उद्देश्य से निकाली गई तिरंगा यात्रा में शासकीय महाविद्यालयों सहित अन्य प्राइवेट कॉलजों के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा में शामिल हुए करीब 1200 छात्र छात्राएं अपने हाथ में 550 फिट का तिरंगा लेकर यात्रा पर निकले। 

 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR