कोविड पॉजिटिव महिला की सफल डिलीवरी, मां-बेटी दोनों स्वस्थ

1/15/2022 2:33:31 PM

राजनांदगांव(बसंत शर्मा): छत्तीसगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर के चलते कई गर्भवती महिलाएं पॉजिटिव आ रही हैं। उनकी डिलीवरी कराना डॉक्टरों के लिए एक चुनौती बन गई है। इसी बीच राजनांदगांव जिले के मानपुर विकासखंड में एक गर्भवती कोविड महिला की सफल डिलीवरी कराई गई है जिसमें मां और बच्चा दोनों स्वस्थ है।


राजनांदगांव जिले से लगभग 110 किलोमीटर दूर स्थित मानपुर विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुछ दिन पूर्व एक गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसका नाम कौशल्या यादव पति शालिग्राम यादव है, जो मानपुर के गांव को कोहका के रहने वाले हैं। उक्त महिला को मानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहा उक्त कोरोना पॉजिटिव महिला की डिलीवरी हुई है।


महिला ने बच्ची को जन्म दिया है। जिसका वजन लगभग 2.50 किलो बताया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की उमेदि रावटे और यामिनी पाटिल स्टाफ नर्स ने सफल डिलीवरी कराई है। बता दें कि घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने में सरकार पुरजोर कोशिश में लगी है। इसी बीच घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में इस प्रकार की सफल डिलीवरी लोगों में स्वास्थ के प्रति जागरूक करने में काफी कारगर साबित होगी।

meena

This news is Content Writer meena