ऐसा है MP का हाल, 1 साल की दुष्कर्म पीड़िता को 2 घंटे तक नहीं मिला इलाज

9/30/2018 12:32:47 PM

इंदौर: एमवाई अस्पताल में एक के बाद एक चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। दरअसल शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दुष्कर्म का शिकार हुई एक साल की दुधमुही को प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में भी इलाज के लिए घंटों तरसना पड़ा। पीड़ित मासूम की मां उसे दो घंटे तक गोद में लेकर घूमती रही। लेकिन, किसी भी डॉक्टर ने उसका इलाज नहीं किया।

वह मासूम पहले अपनों के जख्म का शिकार हुई, फिर सिस्टम का शिकार हुई। एक मां अपनी बच्ची को चादर में लपेटे दो घंटे तक अस्पताल में घूम रही थी। फिर भी अस्पताल स्टाफ ने उस पर ध्यान नहीं दिया। और पूरे दो घंटे बाद बच्ची को एड़मिट किया।

एमजी रोड थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का शिकार एक साल की बच्ची एमवाय अस्पताल में पहली मंजिल के वार्ड में भर्ती है। पूरे परिसर में पुलिस का पहरा है। एएसपी वाहनी सिंह और सीएसपी ज्योति उमठ ने बच्ची की मां से आरोपी के बारे में जानकारी लेना चाहती थीं। पर मां ने जैसे ही उठने की कोशिश की तो बच्ची लिपट कर रोने लगी। क्योंकि एक वर्ष की मासूम अभी भी दहशत में है।

बच्ची के मामा ने बताया कि उसे करीब पौने चार बजे इस घटना के बारे में सूचना मिली थी। पिता को लेकर वहां पहुंचा तो बच्ची की हालत गंभीर थी। इलाज के लिए अस्पताल में पूछताछ की लेकिन कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। हमने सफाई कर्मचारियों से भी पूछा। किसी ने बताया कि बच्चों का इलाज चाचा नेहरू अस्पताल में होता है। उन्होंने कहा कि हम नेहरू अस्पताल भी गये। लेकिन हमें वहां से भी वापस भेज दिया गया। करीब दो घंटे के इंतजार के बाद सिक्युरिटी अफसर संजय कौशल ने बच्ची को ओपीडी में भेजा, और भर्ती करवाया।



डॉक्टरों ने बताया कि बच्चियां पहले पीआईसीयू में रखी गई थी। इसके बाद में उन्हें गायनिक विभाग में शिफ्ट कर दिया गया है। दोनों बच्चियों के गुप्तांग में घाव है। हालांकि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। दोनों बच्चियों से दुष्कर्म की कोशिश की गई है।


 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar