भाजपा के वरिष्ठ नेता की पत्नी का अचानक निधन, पूरे परिवार समेत पार्टी में शोक
Friday, Oct 09, 2026-01:30 PM (IST)
MP desk: मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा के जिला मैहर के वरिष्ठ नेता संजय राय की धर्मपत्नी विभा राय का निधन हुआ है। उनके निधन की खबर से परिजनों समेत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ी है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंडी अध्यक्ष मैहर एवं सांसद प्रतिनिधि संजय राय की धर्मपत्नी विभा राय के निधन की सूचना मिली है। उनके निधन की खबर पर आज मैहर स्थित उनके निवास पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी है। वहीं, दिवंगत स्व. श्रीमती विभा राय के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं गई है।
सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा संजय राय एवं समस्त शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य, संबल एवं शक्ति प्रदान करें।

