Punjab Kesari MP ads

दो गुटों के बीच अचानक हिंसक झड़प, पथराव में TI घायल, सरपंच की गाड़ी में भी तोड़फोड़, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Monday, Oct 05, 2026-11:32 AM (IST)

रायपुरः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र स्थित रायखेड़ा अडानी फैक्ट्री में रविवार देर रात बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान फैक्ट्री परिसर में तोड़फोड़ की गई और स्थिति नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला हुआ। हमले में खरोरा थाना प्रभारी समेत कई जवानों को चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत फैक्ट्री परिसर के अंदर कथित रूप से शराब बेचने को लेकर हुई। बताया जा रहा है कि कुछ मजदूर परिसर में शराब बेच रहे थे, जिसका ग्रामीणों की ओर से विरोध किया जा रहा था। शराब बिक्री से मना करने की बात को लेकर विवाद बढ़ा और फैक्ट्री में मौजूद मजदूरों के दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और इसके बाद मामला झड़प तथा बलवे में बदल गया। इस दौरान फैक्ट्री परिसर में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की गई। रायखेड़ा सरपंच दिनेश वर्मा की गाड़ी में भी तोड़फोड़ किए जाने की जानकारी सामने आई है।

घटना की सूचना मिलने पर खरोरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी दौरान आक्रोशित मजदूरों ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। हमले में खरोरा थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। हालात बिगड़ने के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने के साथ घटना से जुड़े लोगों की पहचान और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News