महाकाल के दरबार में पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, भस्म आरती में हुए शामिल, मंत्री राकेश सिंह ने भी परिवार के साथ की पूजा..

1/19/2024 12:40:57 PM

उज्जैन। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी महाकाल दर्शन के लिए बेटे के साथ पहुंचे। सुनील शेट्टी बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि महाकाल के दर्शन पाकर जो महसूस हुआ है उन्हें वैसा कभी महसूस नहीं हुआ। वह पहली बार आए हैं लेकिन अब वह हर साल महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आएंगे। इस दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी ने मंदिर में जो व्यवस्थाएं की गई हैं। उसकी जमकर तारीफ भी की है।

मंत्री राकेश सिंह परिवार के साथ भस्म आरती में हुए शामिल


बता दें की मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी भस्म आरती में शामिल होने के लिए परिवार के साथ पहुंचे। मंत्री राकेश सिंह ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की। कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने महाकाल से परिवार के साथ मध्य प्रदेश की समृद्धि की कामना की कैबिनेट मंत्री अपने परिवार के साथ आज भस्म आरती में शामिल हुए।

Himansh sharma

This news is Content Editor Himansh sharma