25 हजार की रिश्वत लेते महिला क्लर्क समेत अधीक्षक विजय सक्सेना गिरफ्तार

8/2/2021 4:01:45 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने एक और रिश्वतखोर अधिकारी को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस काम में रिश्वत के रूपए अपने पास रखने वाली महिला क्लर्क को भी पुलिस ने आरोपी बनाया और रिश्वत के 25 हजार रूपए आरोपियों से जब्त किए हैं। 

इंदौर की लोकायुक्त पुलिस ने इंदौर नगर निगम में जनकार्य विभाग के अधीक्षक विजय सक्सेना और क्लर्क हिमाली वैध को गवर्नमेंट सिविल कॉन्ट्रेक्टर से 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दरअसल इंदौर की बिजासन टेकरी पर पिछले 3 सालों से उद्यान डवलपमेंट का काम चल रहा है। इस काम का ठेका नगर निगम ने रूद्र कंस्ट्रक्शन के धीरेन्द्र चौबे को दिया था। उद्यान काम पूरा हो गया था जिसमें 9.50 हजार का अंतिम बिल का भुगतान नगर निगम को करना था जिसमें जनकार्य विभाग के अधीक्षक विजय सक्सेना ने बिल का भुगतान करने के एवज में बिल का 3% मतलब 25000 की रिश्वत मांगी थी जिसके बाद फरियादी धीरेन्द्र ने पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त एसपी को की।



शिकायत के बाद आज जब फरियादी रिश्वत की राशि नगर निगम में विजय सकेस्ना को तो वो राशि विजय ने महिला क्लर्क हिमाली वैध को दी राशि क्लर्क ने अलमारी में जैसे ही रखी लोकयुक्त की टीम पहुंच गई और दोनों को रंगें हाथों गिरफ्तार कर रिश्वत की 25000 की राशि जब्त की है। वही दोनों अधिकारी पर पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण संशोधित अधिनियम 2018 की धारा 7 ,13(1)B, 13 (2) 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है। 

meena

This news is Content Writer meena