MP से हथियारों की दिल्ली में सप्लाई, पुलिस ने बरामद की 107 पिस्टल

2/15/2019 1:21:19 PM

भोपाल: दिल्ली पुलिस ने एक बड़े हथियार सप्लायर का भंडाफोड़ कर, उसके पास से 107 पिस्टल बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपी का नाम रमज़ान है जो यूपी के मथुरा का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान रमज़ान ने बताया  कि, वो हथियार मध्यप्रदेश के सेंधवा जिले के उमरती गांव से अपने एक सहयोगी के साथ लाया है। उसे ये पिस्टल मेरठ के रहने वाले एक शख्स को देनी थीं। 

 



 

13 फरवरी को मिली थी सूचना
स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक उन्हें 13 फरवरी को सूचना मिली थी कि रमज़ान दिल्ली में किसी को हथियार सप्लाई करने के लिए आने वाला है। पुलिस ने उसे डीएनडी फ्लाईओवर पर ट्रेप लगाकर पकड़ा। मौके से उसके पास से 10 पिस्टल मिले। 




निशानदेही पर तुगलकाबाद किले के पास उसकी होंडा सिटी कार से 97 पिस्टल और बरामद हुईं। वो ये पिस्टल मेवात,पश्चिमी उत्तर प्रदेश ,हरियाणा और दिल्ली में कुछ लोगों को सप्लाई करने वाला था। ये सभी हथियार मध्यप्रदेश से ही आते थे और फिर आगे दिल्ली एनसीआर में सप्लाई होते थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क में शामिल दूसरे लोगों का पता लगाने में जुटी है। 

 

suman

This news is suman