समर्थकों ने लगाए मंत्री के जन्मदिन के पोस्टर, निगम कर्मियों ने हटवाए

11/4/2019 1:28:28 PM

भोपाल: कमलनाथ सरकार ने प्रदेश भर में बिना अनुमति राजनीति व अन्य पोस्टर लगाने पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद भी राजनीतिक लोग इसे मानने को तैयार नहीं। वहीं निगम अधिकारी व कर्मचारी भी अपनी ड्यूटी पर पूरी मुस्तैदी से डटे हुए हैं। जिसका उदाहरण शनिवार की रात को देखने को मिला। जहां मंत्री तुलसी सिलावट के समर्थकों द्वारा शहर में बड़ी संख्या में जन्मदिन के पोस्टर लगाने का प्रयास किया गया। लेकिन मौके पर पहुंचे निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें वहां से हटा दिया और सभी पोस्टर जप्त कर लिए।

बताया जाता है कि यह शनिवार की रात मंत्री तुलसी सिलावट के समर्थक शहर की सड़कों पर जन्मदिन की शुभकामनाओं के पोस्टर लगा रहे थे। तभी इसकी भनक नगर निगम अधिकारियों को लग गई। बिना कोई देरी किए अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और समर्थकों को पोस्टर लगाने से रोका तो मंत्री समर्थकों ने निगम कर्मियों से विवाद शुरु कर दिया। निगम कर्मी भी पीछे नहीं हटे। आगे-आगे समर्थक मंत्री जी के पोस्टर लगा रहे थे और पीछे-पीछे निगम कर्मी इन्हें निकालते जा रहे थे। यह सिलसिला देर रात 2 बजे तक चलता रहा।

meena

This news is Edited By meena