Punjab Kesari MP ads

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 73 पुलिसकर्मियों के तबादले, 8 टीआई समेत कई अधिकारियों की बदली पोस्टिंग

Friday, Oct 30, 2026-12:41 PM (IST)

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पुलिस विभाग के भीतर बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 73 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में निरीक्षक से लेकर आरक्षक स्तर तक के कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, तबादला सूची में 8 निरीक्षक (टीआई), 2 उपनिरीक्षक (एसआई), 8 सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) और 55 प्रधान आरक्षक व आरक्षक शामिल हैं। इस बदलाव के बाद जिले के कई थानों, चौकियों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियों के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी।

8 टीआई को मिली नई जिम्मेदारी

तबादला आदेश में निरीक्षक स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। रक्षित केंद्र में पदस्थ रंजीत प्रताप सिंह को शिकायत शाखा प्रभारी बनाया गया है, जबकि नंद किशोर गौतम को रीडर टू एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। रमेश पटेल को रामानुजनगर थाना प्रभारी और सत्यनारायण देवांगन को रमकोला थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसी तरह मिलन सिंह को चांदनी थाना, ढाल सिंह साहू को जयनगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रुपेश कुंतल एक्का को साइबर सेल प्रभारी बनाया गया है। वहीं जावेद मियांदाद को डीसीबी/डीसीआरबी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

एसआई और एएसआई स्तर पर भी बदलाव

उपनिरीक्षक स्तर पर अमित कुमार गुप्ता को जयनगर थाना प्रभारी के पद से हटाकर बसदेई चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं हीरालाल साहू को रमकोला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी से हटाकर सूरजपुर कोतवाली में पदस्थ किया गया है।

एएसआई स्तर पर भी आठ पुलिसकर्मियों की नई तैनाती की गई है। अरुण गुप्ता को साइबर सेल से करंजी चौकी प्रभारी बनाया गया है। अमरेश सिंह को रक्षित केंद्र से साइबर सेल भेजा गया है। वरुण तिवारी को रक्षित केंद्र पेट्रोल पंप से जयनगर थाना और पास्कल लकड़ा को रक्षित केंद्र से रामानुजनगर थाने में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा बबीता यादव को बिश्रामपुर थाना, राकेश यादव को प्रतापपुर थाना, हरिशंकर तिवारी को बिश्रामपुर से चंदौरा और सुनील भारती को चंदौरा से भटगांव थाना भेजा गया है।

प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों की भी बदली तैनाती

पुलिस अधीक्षक ने छह प्रधान आरक्षकों के कार्यस्थल में भी बदलाव किया है। इनमें सुनील लकड़ा और हंसराम कनेडिया को रक्षित केंद्र से रामानुजनगर भेजा गया है। महेंद्र सिंह को झिलमिली से ओड़गी, नवीन सिंह को रक्षित केंद्र से यातायात, आनंद सिंह को रक्षित केंद्र से सूरजपुर कोतवाली और ईश्वर सिंह को सलका चौकी से बसदेई चौकी में पदस्थ किया गया है।

वहीं सबसे बड़ी संख्या में आरक्षक स्तर पर तबादले हुए हैं। कुल 47 आरक्षकों को जिले के अलग-अलग थानों, चौकियों और रक्षित केंद्र में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें ममता केरकेट्टा, अंजना एक्का, अर्जुन सिंह, रामुराम भगत, नरेंद्र सिंह, प्रमेंद्र सिंह, चंदर साय राजवाड़े, सुधारण सिंह, झुमुक लाल, बालिक राम पैंकरा और विकास सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।

इसके अलावा लच्छन सिंह, अखिलेश पांडेय, महेंद्र कुमार, परमेश्वर राजवाड़े, महेश्वर सिंह टेकाम, राजेश सिंह, धर्मजीत सिंह, प्रह्लाद कुमार पैंकरा और राजकुमार सिंह समेत अन्य आरक्षकों की भी नई पदस्थापना की गई है।

इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद सूरजपुर जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में पुलिस बल की नई व्यवस्था देखने को मिलेगी। एसपी की ओर से सभी स्थानांतरित अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल नई जगह पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News