शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया गांधी का आना सौभाग्य की बात- सुरेश पचौरी

12/16/2018 4:27:14 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कमलनाथ की ताजपोशी की तैयारियां जोरों पर हैं। राजधानी भोपाल में 17 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को कांग्रेस भव्य बनाने में जुट गई है। इसमें ना सिर्फ विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे, बल्कि अब संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी शामिल होंगे। इसके अलावा गठबंधन के अन्य नेता भी शामिल होंगे।

सोनिया गांधी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने कहा कि 'सोनिया गांधी का आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है'। उन्होंने कहा कि 'कमलनाथ एक बेहतरीन मुख्यमंत्री साबित होंगे। वहीं प्रदेश में अफसरों के तबादले पर उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है'।




शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह में शिरकत करेंगे. कांग्रेस कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के बहाने महागठबंधन की ताकत दिखाना चाहती है। इसमें ममता बनर्जी, मायावती, अखिलेश यादव, चंद्रबाबू नायडू और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हो सकते हैं। कमलनाथ 17 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे भेल के जंबूरी मैदान पर मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इसके अलावा कमलनाथ के मंत्रियों के नाम पर मंथन शुरू हो गया है। हालांकि उस दिन सिर्फ कमलनाथ ही शपथ लेंगे। बाकी मंत्रियों को शपथ के लिए इंतजार करना होगा। नए मंत्रिमंडल की बाद में शपथ होगी। 


 

suman

This news is suman