महाकाल मंदिर का जल्द होगा स्ट्रक्चर मजबूत

7/24/2018 1:24:16 PM

उज्जैन :  करीब तीन सौ साल पुराने ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर का मजबूतीकरण किया जाएगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी कंपनी की हेरिटेज सेल योजना बनाएगी। पुरातत्व विशेषज्ञों की देखरेख में काम होगा महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में सदस्यों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा के बाद यह फैसला लिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भारतीय पुरातत्व संरक्षण विभाग (एएसआई) की विशेषज्ञ टीम ने एक साल पहले मंदिर में क्षरण रोकने के लिए जांच की थी। जिसकी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश की थी। रिपोर्ट में नागचंद्रेश्वर मंदिर के पत्थरों को कमजोर बताया था। 
 


14 साल पहले टूटे पत्थर बदले थे 
महाकालेश्वर मंदिर में हुई टूट-फूट का 2004 के सिंहस्थ के पहले पुरातत्व विशेषज्ञों के माध्यम से सुधार कराया था, जो पत्थर टूट गए थे, उन्हें बदला भी गया था। केमिकल ट्रीटमेंट भी कराया था, लेकिन पूरे मंदिर का जीर्णोद्धार के नजरिए से सर्वे कर मजबूतीकरण कराने का काम पहली बार होगा। 

ज्यादा भार न पड़े इसलिए कम संख्या में प्रवेश 
मंदिर समिति ने यह भी फैसला लिया है कि 15 अगस्त को नागपंचमी पर रात 12 बजे और दिन में 12 बजे होने वाली पूजा और दर्शन में केवल वीवीआईपी को ही प्रवेश देंगे, उनके साथ आई भीड़ को रोकेंगे। सामान्य दर्शन में भी सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को प्रवेश के लिए छोड़ा जाएगा, ताकि मंदिर पर ज्यादा लोड न पड़े। सिंह के अनुसार मंदिर काफी पुराना हो गया है। इसलिए इसकी सुरक्षा ज्यादा जरूरी है। एहतियातन यह उपाय किए जा रहे हैं। मजबूतीकरण के लिए स्मार्ट सिटी कंपनी के हेरिटेज विशेषज्ञों से योजना बनाकर काम कराएंगे। इस संबंध में नागपंचमी की पूजन व्यवस्था करने वाले महानिर्वाणी अखाड़े के महंत प्रकाश पुरी से भी चर्चा की है। 

 

suman

This news is suman