पूर्व मंत्री बोले- जिनके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष से बड़ा CM का पद है उनका भगवान ही मालिक, कांग्रेस का पलटवार- पहले बताओ नड्डा का चुनाव कब हुआ?

9/29/2022 11:54:14 AM

रायपुर (सत्येंद्र शर्मा): पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को लेकर साधा निशाना है। पूर्व मंत्री ने कहा है कि जिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से बड़ा मुख्यमंत्री का पद हो जाए ऐसे लोगों का तो भगवान ही मालिक है। छत्तीसगढ़ के लोग जानना चाहते हैं कि आखिर मुख्यमंत्री केरल किस लिए गए हैं?

संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का पलटवार...

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बयान संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने किया पलटवार कहा कि बृजमोहन  अग्रवाल और भाजपा किस नैतिकता से कांग्रेस के संगठन के चुनाव पर टिप्पणी कर रहे हैं जो पार्टी कभी अटल आडवाणी की जेबी संगठन थी आज मोदी शाह की जेबी संगठन है। वह कांग्रेस के बारे में न बोले तो बेहतर है। उन्हें आत्म अवलोकन करना चाहिए कि उनकी पार्टी में कितना आंतरिक लोकतंत्र बचा है। नड्डा का चुनाव कब हुआ कौन मतदाता थे? कौन उम्मीदवार थे? कांग्रेस में तो निचले स्तर से चुनाव कराया गया। भूपेश बघेल के कद का छग में भाजपा के पास नेता नहीं है वह उनसे घबराती है। इसलिए इस प्रकार की टिप्पणी करती है।

meena

This news is Content Writer meena