Punjab Kesari MP ads

सुषमा स्वराज का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ूंगी 2019 का चुनाव

Tuesday, Nov 20, 2018-04:51 PM (IST)

भोपाल: BJP की सीनियर लीडर और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वे 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। विदेश मंत्री ने इंदौर में मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी और कहा कि उन्होंने पार्टी को अपनी मंशा बता दी है। दरअसल वे विधानसभा के मद्देनजर बीजेपी के प्रचार अभियान के लिए MP आई हैं।  इसी क्रम में वे मंगलवार को इंदौर पहुंची जहां उन्होंने यह बयान दिया है। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने इस फैसले से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को अवगत करा दिया था। सुषमा स्वराज मध्य प्रदेश के विदिशा से सांसद हैं।  पिछले कुछ महीनों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि वे स्वास्थ्य कारणों से अगला लोकसभा चुनाव ना लड़ें।  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का स्वास्थ्य पिछले कई महीनों से ठीक नहीं चल रहा है, जिसके चलते उन्हें कई बार अस्पताल भी जाना पड़ा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News