राज्य के नामी कारोबारी की संदिग्ध मौत! होटल के कमरे में मिली ला*श, मिलने आई युवती हिरासत में
Thursday, Oct 22, 2026-12:00 PM (IST)
CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से एक सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां निवासी 55 वर्षीय दीपक मित्तल नामी कारोबारी की मौत की सूचना मिली है। उनका शव चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित ताज होटल के एक कमरे में मिला है। कमरे में शराब-दवाइयां भी मिलीं है। करीब दो दिन पहले कमरे में एक युवती के साथ रूके थे। बताया गया कि मार्कफेड की बैठक में शामिल होने चंडीगढ़ गए थे। उनका शव मिलने से हड़कंप की स्थिती बनी है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित ताज होटल में हुई है। जहां छत्तीसगढ़ निवासी और राइस मिल के संचालक 55 वर्षीय दीपक मित्तल का शव कमरे में मिला है। सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को जब वेटर रूम में पहुंचा तो गेट खुला था। जबकि व्यापारी को बेड पर बेहोश हालत में पाया गया। उसने तुरंत होटल मैनेजर को बुलाया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीपक मित्तल को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि वह मार्कफेड की बैठक में शामिल होने आए थे। करीब दो दिन पहले उन्होंने ताज होटल में कमरा लिया था। उनके साथ एक युवती भी होटल आई थी।
सूचना मिलने पर थाना-17 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। मृतक की पहचान दीपक मित्तल के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। पुलिस युवती से पूछताछ कर घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने शव को सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। शुरुआती जांच में नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉटर्म रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

