Digvijay की सजा को Suveg rathi ने बता दिया MP सरकार और RSS का plan! बोले- कुछ भी हो, दिग्विजय झुकेंगे नहीं..

3/28/2022 2:09:59 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित 6 लोगों को एक साल की सजा और पांच-पांच हजार रुपये के अर्थदंड को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भारतीय युवा कांग्रेस के नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर सुवेग राठी ने संघ और सरकार को इस पूरी साजिश का कर्ताधर्ता बताया है।



मामला 2011 का जब 16 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर कुक्षी ज़िला धार में शाम को जानलेवा पथराव कर हमला होता है। उस घटना की पुनरावृत्ति अगले ही दिन 17 जुलाई को सुबह उज्जैन में फिर से उन पर हमला कर घटित होती है और शाजापुर में भी रात्रि में करने की कोशिश होती है। इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस के नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर सुबह राठी ने सरकार की साजिश बताते हुए दिग्विजय सिंह को गलत तरीके से इस केस में फंसाने की बात कही है।



उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को उस वक़्त जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त थी। उनकी जान माल की सुरक्षा करना तत्कालीन भाजपा सरकार के पुलिस-प्रशासन की सिर्फ़ जवाबदारी ही नहीं उनका कर्तव्य व दायित्व भी था जिसमें वो पूर्ण रूप से विफ़ल साबित हुए। सरकार ने उनके ख़िलाफ़ ही राजनीतिक षड्यंत्र के तहत दबावपूर्वक एफ़आईआर दर्ज करा कर सज़ा करायी है। भाजपा सरकार के पुलिस-प्रशासन की निर्बलता का यह सबसे बड़ा जीता जागता ज्वलंत उदाहरण व प्रमाण हैं।



सुवेग राठी ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट को रिट्विट करते हुए सरकार को घेरा और लिखा कि सही कहा गया है कि सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं… @digvijaya_28 ने सदैव जनता की आवाज़ को बुलंद किया हैं। बीजेपी सरकार दबाने का कितना ही प्रयास कर ले। जनता के हित में उनकी आवाज़ को हमेशा बुलंद करते रहेंगे।

meena

This news is Content Writer meena