स्‍वामी अग्निवेश ने साध्वी प्रज्ञा पर साधा निशाना, 'बुर्के' को लेकर दिया विवादित बयान

5/5/2019 6:38:03 PM

भोपाल: कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे स्वामी अग्निवेश ने साध्वी प्रज्ञा पर जमकर जुबानी वार किए और बुर्के पर मचे बवाल पर विवादित बयान दे डाला। साध्वी की उम्मीदवारी को लेकर उन्होंने कहा कि यह भाजपा का दुर्भाग्य है कि साध्वी भाजपा की उम्मीदवार हैं। क्योंकि, उनपर कई संगीन आरोप लगे हैं। यही नहीं उन्होंने यहां प्रज्ञा के साध्वी होने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि, वह साधु कहने लायक नहीं है। उन्होंने हेमन्त करके को लेकर साध्वी के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि, साध्वी को अजहर मसूद को श्राप देकर मारना नहीं चाहिए था साध्वी में साधु का कोई गुण नहीं है, साधु सबके प्रति एकसमान भाव रखता है। 


'बुर्के को देखकर महिलाएं लगती हैं जंतु'
उन्होंने कहा, 'बुर्के में महिला को देखकर लगता है कि वो महिला नहीं कोई जंतु है, एक बार के लिए बुर्के में महिला को देखकर डर भी लगता है। इस पर प्रतिबंध लगना जरुरी है और मुस्लिम समाज के लोगों को भी इसमें आगे आकर सहयोग करना चाहिए।'
 

suman

This news is suman