MP में ''स्वाइन फ्लू'' की दहशत, एक महीने में 6 लोगों ने गंवाई जान

1/31/2019 4:00:05 PM

भोपाल: ठंड के साथ ही प्रदेश में स्वाइन फ्लू भी फैल रहा है। पारा गिरते ही प्रदेश भर में स्वाइन फ्लू का वायरस H1N1 एक्टिव हो गया है। हालात ये हैं कि इ राजधानी में एक ही दिन में स्वाइन फ्लू के 4 पॉजिटिव मरीज मिले और इंदौर में एक महीने में 5 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। जबलपुर में भी एक मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।




साल 2019 का एक महीना ही गुजरा है और प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. राजधानी में पिछले साल जहां कुल 35 मरीज मिले थे वहीं इस साल के 30 दिनों में ये आंकड़ा 17 पर पहुंच गया. भोपाल में अब तक स्वाइन फ्लू से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। 
 


 

इंदौर में हालात खराब हैं। इस साल एक महीने में अब तक स्वाइन फ्लू से 5 मरीजों की मौत हो चुकी है। नंदा नगर में रहने वाली 50 वर्षीय महिला ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस महिला को 18 जनवरी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 19 जनवरी को महिला का सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजा गया। वहां से 25 जनवरी को मिली रिपोर्ट में बीमारी की पुष्टि हुई थी।

 

भोपाल लैब से 12 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग अब तक 119 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेज चुका है। उनमें से 12 में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई, जिनमें से पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। 33 मरीजों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जबलपुर में 35 साल की एक महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। महिला को इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।साल 2019 में शहर में स्वाइन फ्लू का ये पहला केस है।

 

suman

This news is suman