इंदौर में नहीं निकले महिला में मंकी पॉक्स के लक्षण, जानिए पूरा मामला...

8/3/2022 7:01:40 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में एक बुजुर्ग महिला में मंकी पॉक्स की अफवाह के बीच स्वास्थ विभाग के अधिकारी सीएमएचओ सहित महिला के घर जा पहुंचे और महिला की जांच की गई। शुरुआती जांच में महिला में मंकी पॉक्स के लक्षण नहीं मिले है। महिला इंदौर के जिंसी क्षेत्र की रहने वाली है। महिला को मंकी पॉक्स होने की मिली थी जानकारी स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज की टीम ने की जांच की तो पाया कि डायबिटीज की दवाईयों महिला के शरीर पर रिएक्शन हुआ था। महिला में मंकी पॉक्स के लक्षण न होने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। एहतियात के तौर पर ब्लड सैंपल लिया है और जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। महिला की जांच करने खुद जिला स्वास्थ अधिकारी बीएस सेतिया पहुंचे थे।

PunjabKesari

इंदौर सीएचएमओ ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि महिला को मंकीपॉक्स जैसे लक्षण है जिस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला का परीक्षण किया गया लेकिन महिला में मंकीपॉक्स के लक्षण नजर नहीं आए हैं। महिला डायबटीज की मरीज है और उसी की दवाई के रिएक्शन की वजह से महिला के शरीर में दाने उठ गए थे। जिस तरह मंकी पॉक्स में बुखार, उल्टी कमजोरी आती है महिला को ऐसी कोई समस्या नहीं है। हालांकि एहतियात के तौर पर महिला के सैंपल की जांच ली गई है जिसे लेब भेजा जाएगा। वही सीएचएमओ सेतिया ने बताया कि मंकी पॉक्स मुख्य रूप से जानवरों से होती है यह इंसान से इंसान के शरीर मे भी फैलती है। इस बीमारी में मरीज को 8 से 15 दिन तक कोरेनटाइन करने की जरूरत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News