कैलाश विजयवर्गीय के बेटे का तंज- 'राहुल गांधी का नहीं हो सका बौद्धिक विकास'

3/2/2019 4:34:52 PM

इंदौर: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र आकाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी की शिक्षा पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि, 'राहुल कभी स्कूल नहीं गए हैं उनके घर एक टीचर पढ़ाने आते थे। इसलिए उनका बौद्धिक विकास नहीं हो सका है।'



राहुल गांधी पर साधा निशाना
इंदौर में भाजयुमो द्वारा विजय संकल्प बाईक महारैली का शुभारंभ मौके पर विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि, 'राहुल गांधी बहुत ही कमजोर नेता है।  उनकी कोई सोच नहीं है। वो भारत तेरे टुकड़े होंगे ऐसे लोगों के साथ में खड़े होते हैं।'

 

 

suman

This news is suman