ग्वालियर की तान्या ने लेबनान में बनाई पहचान, जीता ''मिस टूरिज्म एशिया'' का खिताब

9/28/2018 1:30:17 PM

ग्वालियर: जिले की तान्या मित्तल ने विदेश में देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। तान्या ने लेबनान में हुए मिस टूरिज्म यूनिवर्स कांटेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया। जहां 12 दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में उन्होंने ' मिस टूरिज्म एशिया ' का खिताब जीता।

तान्या मित्तल के पिता बिजनेसमैन हैं। और उनकी मां हाउस वाइफ हैं। तान्या मित्तल ने 19 साल की उम्र में हैंडीक्रॉफ्ट का एक स्टोर खोला था। ऑनलाइन कारोबार के जरिए तान्या ने दो सालों में ही देश-विदेश में अपनी पहचान बना ली थी।

इन्होंने करीब छह महीने पहले फैशन इंडस्ट्री की तरफ कदम बढ़ाया। और कामयाबी का इतिहास रच दिया। तान्या मित्तल ने लेबनान में 12 दिनों तक चली 16 राउंड की आयोजित प्रतियोगिता में 31 देशों की मॉडल्स को पछाड़ दिया, और मिस टूरिज्म एशिया का खिताब अपने नाम कर लिया। 
 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar