सागर में 48 घंटे की देरी से EVM जमा करने के मामले में तहसीलदार सस्पेंड

12/2/2018 7:27:20 PM

सागर: प्रदेश में मतदान के बाद से ही कांग्रेस ईवीएम में धांधली को लेकर लगातार आवाज उठा रही है। वहीं चुनाव आयोग को कांग्रेस की ओर से मिल रही शिकायतों के बाद सफाई देनी पड़ रही है। बीते दिन सागर की खुरई विधानसभा में 48 घंटे की देरी से स्ट्रांग रूम में ईवीएम पहुंचने के मामले में कमिश्नर मनोहर दुबे ने तहसीलदार राजेश मेहरा को दोषी मानते हुए सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं कलेक्टर ने मामले की जांच कर चुनाव आयोग को रिपोर्ट सौंप दी है।    

मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान हुए। जिसके बाद ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में पहुंचा दिया था। लेकिन सागर जिले के खुरई विधानसभा में 48 घंटे की देरी से बिना नंबर की बसों से ईवीएम को भेजा गया था। इसके बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमकर बवाल किया। इस घटना के बाद ईवीएम चेक कराई गई जिसके बाद कुछ भी नहीं निकला। बाद में ये मशीने कलेक्टरेट में रखवा दी गईं। वहीं कांग्रेस की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने जांच के आदेश दिए हैं।
 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar