CM हेल्पलाइन की शिकायत निराकरण में लापरवाही बरतने पर मिली कड़ी सजा, तहसीलदार तत्काल प्रभाव से Suspend,आदेश जारी
Friday, Oct 16, 2026-08:47 PM (IST)
रायपुर ( पुष्पेंद्र सिंह ): छतीसगढ़ में एक बड़ा एक्शन हुआ है। सीएम हेल्प लाईन की शिकायत पर हुई कार्रवाई करते हुए सीएम एक्शन मोड में आ गए हैं। दरअसल राजस्व विभाग से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर तहसीलदार पिपरिया प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को निलंबित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा विभागों की समीक्षा के दौरान सीएम हेल्पलाइन से संबंधित प्राप्त शिकायतों के समय पर और सही ढंग से निराकरण न करने पर जिला कबीरधार के तहसीलदार पर गाज गिरी है। इस संबंध में आदेश जारी हो गया है।

