थाईलैंड की प्रतिबंधित मांगुर मछलियों की जबलपुर में तस्करी, दो गिरफ्तार

12/3/2019 1:27:06 PM

जबलपुर(विवेक तिवारी): जबलपुर क्राइम ब्रांच ने खजरी खिरिया बाईपास में मछलियों से भरे कंटेनर को जब्त किया है। करीब 7 टन जब्त की गई ये मछलियां थाईलैंड मांगुर प्रजाति की है और एनजीटी भारत सरकार ने इन्हें खाने-पालने और रख रखाव में पूरे तरह प्रतिबंध लगाया हुआ है। 





डीएसपी तुषार सिंह ने बताया कि मछली तस्कर आशिफ व दिनेश कश्यप दोनों जबलपुर के हैं और उन्होंने यह मछलिया महाराष्ट्र से मंगवाई थी। अब शहर की दुकानों पर बेचने के लिए दूसरी ट्राली में भरी जा रही थी। जब्त की गई सारी मछलियों को मत्स्य विभाग को सौंप दिया है और विभाग इन सारी मछलियों को जमीन में नष्ट करेंगा।




बता दे किं, थाईलैंड मांगुर मछली पर भारत में पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है क्योंकि यह मछली दूसरी अन्य मछलियों को खा जाती है साथ ही पानी का पूरा ऑक्सीजन भी अवशोषित कर लेती है। जिस वजह से एनजीटी ने भी इनके खाने पीने और पालने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

meena

This news is Edited By meena