बुरहानपुर में ठाकुर देवेश्वर सिंह की धमाकेदार जीत, युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला विजयी जुलूस

Tuesday, Nov 11, 2025-08:33 PM (IST)

बुरहानपुर (राजू सिंह) : बुरहानपुर में युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर देवेश्वर सिंह और जिलाध्यक्ष अर्जुन जंगाले सहित तीन अन्य पदाधिकारियों की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। विजयी जुलूस पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह के निवास से निकला, जो शनवारा चौराहा, जयस्तंभ होते हुए ठाकुर शिवकुमार सिंह की प्रतिमा स्थल तक पहुंचा। खुली जीप में देवेश्वर सिंह और जंगाले का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया।

PunjabKesari

जुलूस में बाइक रैली और तिरंगा लहराते युवाओं ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। विजेताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, नेहरू और अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। ठाकुर देवेश्वर सिंह ने बताया, “कड़ी टक्कर वाले इस चुनाव में मुझे 500 वोटों से जीत मिली, जबकि अर्जुन जंगाले 1000 वोटों से विजयी रहे।”


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena