थावरचंद गहलोत  बोले- राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां से कांग्रेस का सफाया हो जाता है

9/23/2018 3:15:23 PM

जबलपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के मध्यप्रदेश में सक्रिय होने को लेकर केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत का कहना है कि राहुल गांधी कही भी जाए उससे कोई फर्क नही पड़ता है। बीते साढ़े चार सालों में जहां जहां राहुल गांधी ने रुख किया है, वहां पर कांग्रेस का सफाया करने का जनता ने मन बना लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शिवराज सिंह के कामों की तारीफ करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इस समय राज्य सरकार और केन्द्र सरकार चारो तरफ विकास हो रहा है।
उन्होंने ये भी कहा कि देश में चल रही योजनाओं का हर व्यक्ति को फायदा मिल रहा है। यही वजह है कि देश और प्रदेश की जनता एक बार फिर केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनाने जा रही है। वहीं कमलनाथ के उस बयान पर भी केन्द्रीय मंत्री ने निशाना साधा है जिस पर की उन्होंने कहा था कि भाजपा विधायक उनके संपर्क में हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सपने देखने का हक सभी को है और कमलनाथ ये सपना देखते रहे। भाजपा के कार्यकर्ता निष्ठावान है तपे तपाये कार्यकर्ता है और भाजपा के साथ तन मन से लगे हुए है।
 

suman

This news is suman