Punjab Kesari MP ads

MP पुलिस विभाग में बेहद संगीन खेल? SI परीक्षा में फेल होने के बाद भी पुलिस कर्मियों का प्रमोशन,खुलासा होते ही सरकार हरकत में आई

Monday, Apr 27, 2026-04:20 PM (IST)

(भोपाल): मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग में ऐसा खेल चल रहा है जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। इस गड़बड़झाले के सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। दरअसल पुलिस महकमे में वर्षों से प्रमोशन और इन्क्रीमेंट के नाम पर अलग ही खेल चला है। एसआइ (SI) ट्रेनिंग परीक्षा में फेल होने के बावजूद कइयों को थानेदार बनाया गया है। पुलिस विभाग में इस बड़े गड़बड़झाले के सामने आने के बाद हर कोई हैरान  है। परीक्षा में फेल होने के बाद भी पुलिस वालों पर विभाग ने तोहफे दे दिए। प्रमोशन तो मिला ही हर साल वेतन वृद्धि भी दी।

सिंगरौली जिले के मोरबा थाने में मामला आया सामने

दरअसल मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के मोरबा थाने में ऐसा मामला सामने आने के बाद सरकार ने संज्ञान में ये मामला सामने आया। अब पुलिस मुख्यालय ने ऐसे सब- इंस्पेक्टरों की सूची तलब की, जिन्हें एसआइ (SI) ट्रेनिंग परीक्षा में फेल होने के बावजूद थानेदार बना दिया  गया। जानकारी सामने ये आ रही है कि अब तक ऐसे 3 दर्जन से ज्यादा एसआइ चिह्नित किए गए हैं।

इनको  फिर से देनी  पड़ेगी परीक्षा

जानकारी के मुताबिक ऐसे थानेदारों से थानों और फील्ड की पोस्टिंग वापिस ले ली जाएगी। उन्हें मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी भेजा जाएगा। यहीं नहीं जिस विषय में वे फेल हुए हैं , उसकी फिर से ट्रेनिंग दी जाएगी और पास होने के बाद उन्हें वापस मैदान में भेज जाएगा।  वहीं दूसरी ओर जानकारी ये भी है कि  इन थानेदारों को पूरक परीक्षा देने के लिए रिमाइंडर भेजा गया लेकिन कोई परीक्षा देने नहीं आया है।

सिंगरौली के मोरबा थाने में पदस्थ थानेदार कपूर त्रिपाठी से हुआ मामले का खुलासा

मामले की शुरुआत सिंगरौली के मोरबा थाने में पदस्थ थानेदार कपूर त्रिपाठी से हुई। वो SI ट्रेनिंग परीक्षा के दौरान नकल करते हुए पकड़े गए थे। इसके बाद भी उन्हें इंस्पेक्टर बनाया गया। त्रिपाठी का नाम परीक्षा में फेल होने वालों की सूची में था। लिहाजा अब सरकार ने उन  SI  की सूची मांगी है जिनका प्रमोशन फेल होने के बाद हुआ।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News