APSU में 7 वां दीक्षांत समारोह होगा 1 फरवरी को, राज्यपाल होंगी मुख्य मेहमान

1/31/2019 5:06:35 PM

रीवा: अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में होने जा रहे सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन 1 फरवरी को किया जा रहा है। जिसमें मध्यप्रदेश की राजयपाल आनंदी बेन पटेल बतौर मुख्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस समरोह में मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एंव खेल मंत्री जीतू पटवारी अतिविशिष्ट अतिथि होंगे।



विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर के.एन यादव ने पत्रकारों को जानकरी देते हुए बताया कि यह विश्वविद्यालय का सांतवा दीक्षांत समारोह होगा। दीक्षांत समरोह में पंजाब के उच्च न्यायधीश जसबीर सिंह अपना उद्बोधन देंगे। वहीं इस कार्यक्रम में प्रख्यात दो विद्वान डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ जी सतीश रेड्डी और पतांजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण को मानव उपाधि से सम्मनित किया जाएगा। कमेस्ट्री के प्रोफेसर विजय अग्रवाल ने बताया की समारोह के दौरान कुलपति के उद्बोधन में रीवा जिले के विकास कार्य से सम्बंधित जानकारी दी जाएगी। जिसमें जिले के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल सहित जिन लोगों को गोल्ड मैडल से सम्मानित किया जाना है उनके बारे में बताया जाएगा।

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR