ट्रिपल मर्डर का फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, किराये के मकान में रहकर करता था मजदूरी

10/12/2021 7:09:38 PM

कटनी(संजीव वर्मा): ट्रिपल मर्डर के मामले विचाराधीन कैदी के जिला चिकित्सालय से फरार होने के बाद पुलिस ने एक माह की भारी मशक्कत के पश्चात इंदौर से गिरफ्तार किया है, जिला चिकित्सालय से भागे आरोपी को पकड़ने कटनी पुलिस इंदौर में एक किराये के घर में रहकर नजर बनाए हुए थी, आरोपी के पुख्ता होते ही उसे घर दबोचा।

जिला चिकित्सालय के जेल वार्ड से 9 सितम्बर 2021 की मध्यरात्रि ट्रिपल मर्डर का आरोपी देवी सिंह इलाज के दौरान अभिरक्षा से फरार हो गया था। देवी के फरार होने के बाद से कोतवाली पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच कोतवाली पुलिस को मुखबिरों से देवी सिंह के इंदौर में एक किराया के मकान में रहने की जानकारी लगी। सूचना को कटनी पुलिस ने गंभीरता से लिया और एक टीम को रवाना किया जो उक्त लोकेशन में किरायदार बन रहने लगे और हर गतिविधि पर नजर रखे थे। बताया जा रहा है कि आरोपी की मां-बहन कुछ ही दूरी पर एक मकान में किराए से रहती थी, और सुबह शाम उसे खाना देने जाती थी। कटनी पुलिस ने उनपर नजर बनाए हुए थी जब पुख्ता हुआ कि उक्त मकान में देवी सिंह ही है, तो टीम ने उसे धरदबोचा।

कटनी एसपी ने बताया कि कैदी देवी सिंह उर्फ अजय सागर जिले के सनोधा के महोरी गांव का निवासी है। उसे 2016 में हत्या और जान से मारने की कोशिश की धारा 302, 307 सहित अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर किया गया था तब से वह जेल में था। बीते कुछ दिनों से कैदी देवी सिंह बहुत बीमार चल रहा था और शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण ब्लड चढ़ाने के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। कैदी देवी सिंह का पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज चल रहा था। वही से मौका पाकर वह फरार हो गया था।

 

 

meena

This news is Content Writer meena