भाजपा नेता के भाई पर लगा मारपीट का आरोप

8/10/2018 6:08:03 PM

छतरपुर : सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सरानी गांव में पूर्व सरपंच और भाजपा नेता बृजगोपाल शिवहरे के भाई अशोक शिवहरे का गांव की वोटर लिस्ट से परिवार के नाम काटने पर विवाद हो गया। विवाद के दौरान अशोक ने BLO के साथ मारपीट कर शासकीय दस्तावेजों को फाड़ दिया। थाना पुलिस ने अशोक पर ड्यूटी के दौरान BLO के साथ मारपीट करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। 
जानकारी के अनुसार अगले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कलेक्टर के आदेश पर पूरे जिले में मतदाता सूची में संशोधन का कार्य चल रहा है। सुबह BLO कृष्णप्रताप सिंह सरानी गांव में कलेक्टर के आदेश पर वोटर लिस्ट में जुड़े फर्जी नामों को काटने और जो लोग रह गए हैं। उनके नाम जोड़ने के लिए गए। इस दौरान शिवहरे ने BLO से मारपीट कर दी।  मारपीट से घवराए BLO की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

suman

This news is suman