आरोपी पर था 5 हजार का इनाम, पुलिस ने धर दबोचा, पहुंचाया जेल

12/15/2018 12:04:35 PM

पृथ्वीनगर : दुष्कर्म के आरोपी को प्रदेश पुलिस पकड़ने में कामयाब हुई है। आरोपी वारदात से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस अधिक्षक ने 5 हजार का इनाम घोषित किया था।


 

थाना प्रभारी के के खनेजा ने बताया कि राजस्थान के भरतपुर निवासी 28 वर्षीय रणवीर सिंह जाटव पर सन 2014 में मामला दर्ज था। पुलिस काफी दिनों से इसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उसकी लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद स्पैशल टीम ने उसे भरतपुर से गिरफ्तार कर लिया।



बता दे कि आरोपी ने 2014 में विशनपुरा गांव में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। उसके बाद से ही वह फरार हो गया था। आखिरकार वह पुलिस की पकड़ में आ गया। जहां से उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है। 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR