पुलिस कस्टडी से भागे बदमाशों ने पीछा कर रही क्राइम ब्रांच पर की फायरिंग, बड़ा सवाल- बदमाशों के पास हथियार कहां से आए?

4/13/2022 7:15:40 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में बुधवार दोपहर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से फायरिंग हुई जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि एमजी रोड थाना क्षेत्र के पत्थर गोदाम में बदमाशों ने क्राइम ब्रांच की टीम पर गोली चलाई है। क्राइम ब्रांच की टीम ने भी जवाबी फायरिंग की है। बताया जा रहा है तीन आरोपी अकरम उर्फ जिन्न, इमरान उर्फ इम्मू और जफर को पुलिस ने पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया था तभी इसी दौरान दो आरोपी अकरम और इमरान मौका पाकर भाग निकले। पुलिस टीम ने पीछा किया और दोनों आरोपी पत्थर गोदाम के पीछे खाली पड़े मैदान में छिप गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को आत्मसमर्पण के लिए कहा  तो बदमाशों ने क्राइम ब्रांच की टीम पर गोली चला दी। जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग हुई है। पुलिस की गोली से दोनों बदमाश घायल हुए हैं। जिन्हें एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।



वही क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपियों को बुलाया था इसी दौरान मौका पाकर दोनों फरार हो गए, पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इमरान पर 52 अपराध है जिसमें 307 के 5 अपराध है। वही अकरम भी शातिर अपराधी है। फिलहाल घायल को एमवाय अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं अब पुलिस आरोपियो से अन्य मामलों में भी पूछताछ करेगी।



पुलिस एनकाउंटर पर उठ रहे सवाल...
वही इमरान की बहन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इमरान को 3 दिन पहले क्राइम ब्रांच का कोई शर्मा करके अधिकारी घर से ले गया था। साथ ही वह उस पर दबाव बना रहे थे कि पुलिस के लिए मुखबीर बनो अकरम उसके लिए राजी नहीं था वही पैसे की मांग भी की जा रही थी। आगे उसकी बहन ने बताया कि वह 12:00 बजे आज उससे मिलकर आई है। उसे खाना देकर आई और उसके कुछ समय बाद दोनों के एनकाउंटर की बात पता चली। वही आरोपियों के परिजनों ने एमवाय अस्पताल के बाहर हंगामा भी किया।

सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब पुलिस कस्टडी में तीनों आरोपी थे और दो आरोपियों को लॉकअप से निकालकर पूछताछ पुलिस कर रही थी और वह पुलिस अधिकारियों को धक्का देकर भाग गए तो उसके बाद उन अपराधियों के पास हथियार कहां से आया और उन दोनों ने पुलिस पर गोलियां भी चला दी। अब पुलिस का कहना है कि हथियार कहां से मिले उसकी जांच की जाएगी।

meena

This news is Content Writer meena